कुश्मेद्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के अथक प्रयास एवं सक्रियता के चलते थाना पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देकर 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि ग्राम खतिलवार निवासी 17 वर्षीय फरियादी अपने पिता धर्मेन्द्र साहू के साथ थाना जनेह आकर रिपोर्ट किया था कि मेरे पिता ग्राम खतिलवार मे पटहट-चन्दपुर रोड के किनारे आटा चक्की की दुकान किये है जिसमे ये भी रहता है दिनांक 28/04/2024 के रात्रि करीब 10:30 बजे दुकान के सामने तखत पर बैठकर मोबाईल चला रहा था तभी चन्दपुर तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये और मोटरसाइकिल को रोक दिये तथा पीछे बैठा हुआ व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर आया और पास के गांव का रास्ता पूंछने लगा, बताने पर पानी पिलाने के लिये बोलने लगा पानी नही है कहने पर वह व्यक्ति उससे उसका मोबाईल जबरजस्ती छुड़ा लिया व उसकी शर्ट की जेब मे रखे 1000 रुपये निकाल लिया और दोनो लोग मोटरसाइकिल में बैठकर चन्दपुर तरफ भाग गये फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जनेह मे अप.क्र. 93/24 धारा 392 ताहि 11/13 एडी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना फरियादी गवाहानों के कथन,निरीक्षण घटना स्थल, नक्सा मौका एवं साक्ष्य संकलन से 2 नफर आरोपियों के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने से आरोपियों की पता तलाश की गई दिनांक 30/04/24 को आरोपी अंशू दुबे पिता विनोद दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी चन्दपुर थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. को गिरफ्तार कर पूंछताछ पर अपने साथी सचिन कुशवाहा पिता हरीश कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चन्द्रपुर थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया गया।आरोपी अंशू द्विवेदी से लूटे गये 500- 500 रुपये के दो नोट जप्त कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया और दूसरा आरोपी सचिन कुशवाहा घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक म रीवा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं गिरफ्तारी मे सहयोग करने वाले को 5000 रुपये के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। जिसे आज दिनांक 23/10/24 को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।जिसमे थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, स.उ.नि. प्रमोद कुमार पाण्डेय, आर. ओम प्रकाश नामदेव, अतुल सिंह, विभवनाथ शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर लोकायुक्त इकाई ने मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण महेश्वर के उपयंत्री राहुल मंडलोई को 5, लाख रुपये रिश्वत के साथ ट्रेप दुबई से संचालित ऑनलाइन गेमिंग सट्टा चलाने वाली गैंग लोकल एजेंट क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में धराएं।