आमिर खान। ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले 09 आरोपी पकड़ाएआरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 08 एटीएम, 18 हजार 250 रू नगदी एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त।आरोपी द्वारा राऊ क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में ऐप के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राईम ब्रांच इंदौर में किया जा रहा है अपराध पंजीबद्ध। इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राउ क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में ऑनलाइन गेमिंग का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त स्थान में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, पुलिस टीम द्वारा पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम (1).धीरज राठौर निवासी अलीराजपुर(म. प्र.), (2).चंदन मोरे निवासी जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) , (3). नितिन गर्ग निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश), (4).दीपक कुशवाह निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश), (5).भारत सिंह निवासी जिला सरसा (बिहार), (6).विशाल बागडे निवासी बालाघाट (मध्य प्रदेश), (7).अमन पाटिल निवासी नागपुर महाराष्ट्र , (8).विजय पाल निवासी जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), (9). आकाश निवासी जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) होना बताया।आरोपियों से पूछताछ करते उक्त स्थान से Lotus ऐप के माध्यम से विभिन्न खेलों में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि देश के कई शहरों में इस तरह का नेटवर्क फैला है जहां इस तरह के ऑनलाइन ठगी के सेंटर चल रहे हैं । आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 08 एटीएम, 18 हजार 250 रू नगदी एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त करके आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में की जा रही है कार्यवाही एवं आरोपियों से अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ो लोग बने पार्टी के सक्रिय सदस्य आतंकियों के हमले में सीधी के एक इंजीनियर की मौत