क्रांति मोर्चा के द्वारा मऊगंज कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनसन 19 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा था इसको आज तीसरे दिन मऊगंज कलेक्टर ने जूस पिलाकर तुड़वाया है।मऊगंज कलेक्ट्रेट के सामने अगस्त क्रांति मोर्चा के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2024 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चल रहा था उनकी 19 सूत्रीय मांगे थी और उन्होंने कहा था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे चाहे प्रण के आगे प्राण ही क्यों ना चले जाएं।वहीं इस पूरे आमरण अनशन में कुंज बिहारी तिवारी सहित 13 लोग भूख प्यास सहकर अनशन कर रहे थे जहां मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने अनशन स्थल पर पहुंचकर चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को तुड़वाया है तथा लिखित रूप से सभी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की हुई मौज,मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला,इनको मिलेगा एडवांस वेतन सास के साथ खेत में नजर आई सबसे उम्र की महिला सांसद, पशुओं के लिए भूसा ढोने का कर रही काम