जवा/ भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवा में अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस के अवसर पर दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को मानक क्लब के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण कर मानक दिवस को मनाया। जिसमें उपस्थति सदस्यों के द्वारा परिवार, कुटुंब एवं समाज के लोगों को मानक वस्तुओं को बाजार से ही खरीदने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश यादव, प्रो. बीपी सिंह, प्रो.डॉ. एसके पांडेय एवं भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जनहित में जारी शपथ मैं इस देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में आज यह शपय लेता हूँ कि जहां भी संभव हो पाएगा वहाँ मैं मानकीकरण में योगदान दूंगा।मैं न केवल अपने और अपने परिवार के दैनिक जीवन में मानकों के उपयोग को बढ़ाया दूंगा बल्कि अपने आसपास वाले लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा।मैं केवल मानकीकृत और प्रमाणित सामान खरीदूंगा और अपने आसपास वाले लोगों को श्री ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।मैं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं की मांग करूंगा और अपने आसपास बाले लोगों को भी जागृत करूंगा।मैं यह भी शपथ लेता हूँ कि देश में भारतीय सुनक ब्यूरो के मिशन में अपना पूरा योगदान देते हुए सदा में मानकों के प्रति प्रतिवद्ध रहूँगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कई अधिकारियों के हुए तबादले. आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने शिवम भारद्वाज, पार्टी को मिलेगी नई गति।
You must be logged in to post a comment.