रीवा/ आम आदमी पार्टी ने रीवा जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए शिवम भारद्वाज को शिक्षा विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवम भारद्वाज जो कि एक वरिष्ठ योग्य शिक्षक हैं लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अन्याय और अनियमितताओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को लेकर पार्टी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सुधार होगा। शिवम भारद्वाज का शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षकों के साथ हो रहे आर्थिक अन्याय और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई बार आवाज उठाई है। शिवम शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ रहे हैं और इस मुद्दे पर उन्होंने कई आंदोलन भी किए हैं। उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को उम्मीद है कि वे शिक्षा में हो रहे बदलावों को और अधिक सार्थक बनाने में मदद करेंगे।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं शुभचिन्तको ने उन्हें बधाई दी। जिनमे मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक सिंह, रीवा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेरा,उपाध्यक्ष रवि मिश्रा, यूथ विंग जिलाध्यक्ष नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे सहित कई अन्य नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। सभी ने कहा कि शिवम का अनुभव और संघर्षशील स्वभाव शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। वही शिवम भारद्वाज ने कहा कि “मैं पार्टी कक आभारी हूं कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है। मेरा उद्देश्य शिक्षा के व्यापारीकरण को रोकना और शिक्षकों एवं छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करना है। शिक्षा सभी के लिए समान होनी चाहिए और इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा शास.महाविद्यालय दिव्यगवा में मानक क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाकर मनाया गया दिवस। पुलिस की सराहनीय कार्य,,, बड़नगर पुलिस ने नाबालिक बालिका को रतलाम से किया बरामद.