विशेष संवाददाता -प्रवीण पाण्डेय।

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में एंटी करप्शन की टीम ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. टीम ने कमलेश पांडेय को गिरफ्तार करने के बाद प्रयागराज रवाना हो गई. एंटी करप्शन टीम की ओर से एसआई को गिरफ्तार करने की जानकारी जैसे ही विभाग को लगी वहां हड़कंप मच गया।
दरअसल ये पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना इलाके के हीरा कस्बे का है. एंटी करेप्शन की टीम को जानकारी मिली कि, कौशांबी जिले के यातायात प्रभारी कमलेश पांडे वाहन चालकों से इंट्री के नाम पर रिश्वत लेते हैं. भ्रष्टाचार की खबर मिलने के बाद एंटी करेप्शन की टीम सक्रिय हुई. मंगलवार को जब ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर पश्चिम इलाके के हीरा कस्बे में वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे. उसी दौरान पहले से जाल बिछाए एंटी करप्शन की टीम ने कमलेश पांडेय को रंगे हाथ 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.
एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई करने की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को देने के साथ ही पश्चिम शरीरा थाने पर लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी टीएसआई को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई. एंटी करप्शन की टीम की ओर से यातायात प्रभारी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, एंटी करप्शन की टीम ने 5000 हजार की घूस लेने के आरोप में यातायात प्रभारी कमलेश पांडे को गिरफ्तार किया है. टीम ने मामले की सूचना देने के बाद उन्हें लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading