आमिर खान। आसोतरा ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित ब्रह्म ऋषि संत श्री तुलसाराम जी महाराज मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से दो माह का चातुर्मास सम्पूर्ण कर 9 अक्टूबर को दिल्ली पधारने पर दिल्ली एनसीआर के समस्त राजपुरोहित समाज द्वारा उनका भव्य सवागत किया गया. अमरकंटक से महाराज जी छत्तीसगढ़, मध्यप्रेदश, महाराष्ट्र , हरियाणा , उत्तराखंड में बद्रीनाथ, हरिद्वार होते हुए 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ पधारे. बहादूरगढ़ में स्तिथ बीकानेर स्वीट कार्नर में डूंगर सिंह नारवा, भंवर सिंह नारवा सुखदेव सिंह नारवा, मनोहर सिंह नारवा ने मिलकर गुरुमहाराज का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया. शाम 5 बजे बहादुरगढ़ से दिल्ली के अशोकविहार के लिए गुरूजी अपने स्पेशल वाहन द्वारा अग्रवाल भवन पहुंचे. अगरवाल भवन से दो किलोमीटर पहले ही हजारों की संख्या में भक्त लोग गुरूजी के दर्शन हेतु हाथ में पुष्प लिए खड़े रहे तथा वहां से गुरुमहाराज को फूलों से सुसज्जित रथ में बिठाकर गाजे बाजे के साथ भक्त भाविकों ने पुष्प वर्षा की तथा राजपुरोहित समाज की सेकड़ों महिलाओं एवं बच्चियों ने अपने सर पर कलश रखकर शानदार स्वागत किया. आपको बता दें कि आसोतरा ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत श्री तुलसाराम जी महाराज ने अपना ४४ वां चातुर्मास मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में संपन्न किया तथा उसके बाद तीर्थ भ्रमण करते हुए अनेक स्थानों पर अपने भक्त भाविकों को आशीर्वाद देते हुए आप 9 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे जहाँ पर दिल्ली एनसीआर के समस्त राजपुरोहित समाज के तत्वाधान में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया. गुरु महाराज के स्वागत के लिए अशोक विहार में अग्रवाल भवन को एक शानदार फूलों से सजाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं खेतेश्वर भगवान् की आरती से की गई. सबसे पहले राजपुरोहित महासंघ एवं राजपुरोहित वेलफेयर सोसाइटी की कोर कमिटी द्वारा गुरुमहाराज का पुष्प माला से स्वागत किया गया, उसके बाद गुरु महाराज के साथ अपना कीमती समय देने वाले भक्तों का भी स्वागत तुलसाराम जी महाराज स्वयं ने मोतियों का हार पहनाकर किया. मंच पर राजस्थान के विख्यात भजन गायक विशनाराम सुथार ने अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरी जिससे मंत्र मुग्ध होकर वहां मौजूद सभी भक्त भाविक झूम उठे. दिल्ली एनसीआर में रहने वाले हजारों की तादाद में समस्त राजपुरोहित समाज के बंधू , महिलाये एवं बच्चे, गुरु महाराज के दर्शन करने उमड़ पड़े. राजपुरोहित महासंघ के अध्यक्ष कानसिंह गुरडाइ ने देश की राजधानी दिल्ली में राजपुरोहित भवन बनाने के विषय पर अपने विचार प्रकट किये. कानसिंह गुरडाइ ने कहा कि दिल्ली में समाज का भवन बन जाने पर, आने वाले समय में और भी कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे देशभर के भक्तगण जुड़ सकेंगे. महासंघ के मुख्य महासचिव जोरावर सिंह कनोडिया तथा भेरूसिंह सरवड़ी ने मंच संचालन किया. सुदर्शन न्यूज़ चैनल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ राजकुमार राजपुरोहित के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस भक्ति कार्यक्रम में शिरकत की. डॉ राजकुमार राजपुरोहित सहित वहां आये सभी पत्रकारों को गुरु महाराज ने माला एवं प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया . इस कार्यक्रम को एस पी सिंह राजपुरोहित ने अपने यूट्यूब एवं फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया. तुलसाराम जी महाराज के चातुर्मास का यह समापन समर्पण, तप और भक्तिभाव का प्रतीक रहा। इस आयोजन ने भक्तों को जीवन के सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भक्तगण उत्सुकता से आने वाले धार्मिक आयोजनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सपा प्रदेश सचिव के अगुआई में जगनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई गई जयंती। बड़नगर थाने पर दशहरे पर हुई शस्त्र पुजा, एसडीओप, विधायक पूजा में शामिल हुए.