कार्यवाही के नाम पर की गई लीपापोतीपांडेय बरौली घाट में मशीन को डुबोकर की गई कार्यवाही- तहसीलदार जवारीवा/ जिले के तराई अंचल क्षेत्र के टमस नदी के पांडेय बरौली घाट,जोन्हा,देवखर और कोनी में चल रहे अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और अवैध परिवहन के खबर प्रकाशन पर संबंधित अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग के जवा तहसीलदार और पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा आज सुवह से कई घाटों में छापामार कार्यवाही की गई। जहा परकई जगहों पर भंडारण को नष्ट करने की जानकारी मिली है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी नही दी गयी। वही जब इस संबंध में जवा तहसीलदार से बात की गई की बरौली पांडेय घाट में क्या कार्यवाही की गई तो उनका कहना है की कई जगहों पर कार्यवाही की है और बरौली पांडेय घाट में मशीन को डुबाकर कार्यवाही की है। जबकि सूत्र बताते है कि जांच टीम गयी जरूर थी लेकिन कार्यवाही के नाम पर लीपापोती की गयी है जिसका नतीजा है कि अभी रात्रि में मशीन चल रही हैयदि तहसीलदार का बयान सही है तो फिर मशीन कैसे चल रही हैजो सवालों के घेरे में है।सवाल यही की क्या खनिज माफियाओं पर कार्यवाही की जाएगी या यूं ही अधिकारियों के संरक्षण में अवैध बालू का उत्खनन एवं अवैध परिवहन चलता रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेम प्रसंग के मामले में पत्नि द्वारा पति को जहर देकर न हत्या. सपा प्रदेश सचिव के अगुआई में जगनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई गई जयंती।