उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश मे जिले मे श्रद्धालुओ द्वारा संचालित किए जा रहे नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा कस्बा बडनगर में दुर्गा पाण्डाल, गरबा एवं शैडों एरिया में लगातार भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर थाना बडनगर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।पुलिस कार्यवाही का विवरण.दिनांक 06.10.24 को आरोपी अभिषेक पिता आशुतोष गोस्वामी उम्र 28 साल नि. बडनगर को शराब पीकर मोटर गाड़ी चलाते पकडा गया एवं धारा 185 मो. व्ही. एक्ट की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा दुर्गा पाण्डाल के पास शराब पीने वाले आनन्द पिता परमानन्द माली नि. मेवाडामाली सेरी बडनगर को पकड कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। दिनांक 07.10.24 को शराब पीकर दुर्गा पाण्डाल मे मो.सा. लेकर घुसने वाले आरोपी राजेश पिता नारायण धानका नि. मेवाडामाली सेरी बडनगर एवं कालू पिता बाबूलाल परमार निवासी भोमलवास के विरूद्ध मो.सा. जप्त कर धारा 185 मो. व्ही. एक्ट की कार्यवाही की गई है एवं समन्दर पिता अर्जुन चौधरी नि. जलोदिया, पप्पू पिता मांगीलाल नि. अमला को दुर्गा पाण्डाल के पास सार्वजनि स्थान पर शराब पीते पकडा गया एवं आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजिबद्ध किया है।बडनगर पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं गरबा आयोजन की सुरक्षा को देखते हुये लगातार पाण्डालों की चैकिंग की जा रही है इसके अलावा गरबा आयोजनों में भी थाना प्रभारी बडनगर एवं उनकी टीम द्वारा सतत निगार रखी जा रही है एवं आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।सराहनीय भूमिका निभाई.निरी. अशोक कुमार पाटीदार, उनि हेमन्त कटारे, उनि राकेश चौहान, सउनि गोवर्धनदास बैरागी, सउनि शैतान सिंह अन्तर सिंह मण्डलोई, आर. नीतेश, आर. रूपेश की सराहनीय भूमिका रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खनिज विभाग रीवा और थाना प्रभारियों के मिलीभगत से तराई क्षेत्र के टमस नदी मे अवैध बालू निकालने के लिए पुनः सक्रिय हुए खनिज माफिया। पुलिस के द्वारा नाबालिग बच्ची को आठ घंटे में उज्जैन से बरामद किया.