आश्वासन मिला जल्द सुनेगी सरकार —भोपाल। गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी समुदाय के प्रति राज्य सरकार का व्यवहार बेहद असंवेदन शील और अज्ञात पूर्वाग्रहों से ग्रसित बना हुआ है। यह आछेप संगठन की ओर से गए प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने लगाते हुए आज भेंट के दौरान प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल को, राज्य के सेनानी परिवारों की शासन से संबंधित अपेछाओ का एक ज्ञापन सौंपा। संगठन प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवम उनके परिजनों को स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार एवम आवास आदि भिन्न chetro में आर्थिक राहत देने हेतु, देश के लगभग सभी प्रदेशों में नियम व प्रावधान बने हुए हैं और उन पर अमल हो रहा है। जबकि इसके ठीक विपरीत राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार को राहत पहुंचाने वाले सभी पूर्व निर्मित नियमों और प्रावधानों को चोरी चोरी समाप्त करने का काम किया है। संगठन प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों ने राज्य पाल को बताया कि आज प्रदेश में एक भी ऐसा प्रावधान शेष नहीं रह गया है, जिससे सेनानी परिवार राहत महसूस कर सके। प्रदेश के राज्यपाल महो. ने प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों द्वारा व्यक्त पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए, आश्वस्त किया कि जल्दी ही सरकार आपकी बात सुनेगी। प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अजय सीतलानी, उपाध्यक्ष बलराज चौगले, संजय चौबे , अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंधू रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश शासन के महत्वकांक्षी कार्यक्रम मैं हु अभिमन्यु पंजाब से 10 करोड़ की MD ड्रग बरामद।