जिम्मेदार मर्दानगी” अभियान के तहत यौन हिंसा की रोकथाम में एसडीओपी द्वारा जागरूकता में निभाई अहम भूमिका।

  सिरमौर/ कुशमेद्र सिह। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा हेतु “जिम्मेदार मर्दानगी” अभियान के तहत यौन हिंसा की रोकथाम, लैंगिक संवेदनशीलता एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर दिनांक 5 सितंबर एवं 6 सितंबर 2024 को मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौरी भोपाल में दो दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया था यह प्रशिक्षण कार्यकम देश में बढ़ते हुए लैंगिक अपराधों, सामाजिक सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों का प्रभावी उपयोग कर सामाजिक चेतना को जागृति करने एवं समाज में यौन हिंसा के प्रति विशेषकर पुरूषों को सचेत करने हेतु प्रदान किया गया।

जिसमे दो दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण में एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति के द्वारा संभाग के समस्त एनजीओ के साथ मिलकर जिला स्तर पर ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सदस्यों का प्रभावी उपयोग कर जनता में सामाजिक चेतना एवं यौन हिंसा के प्रति जागरूक करने हेतु क्षमता विकास कार्यवाही में प्रशिक्षण के दौरान अग्रणी भूमिका निभाई गयी।
निभाई गई भूमिका से पुलिस को जनोन्मुखी बनाने व महिला हिंसा रोकने हेतु प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर एक जिम्मेदार, पुलिस नेतृत्वकर्ता एवं संवेदनशीलता के गुण परिलक्षित हुए हैं।
    जिसके सराहनीय कार्य को देखते  कम्युनिटी पुलिसिंग भोपाल के डीआईजी विनीत कपूर ने कार्यशाला में प्रदर्शित व्यवसायिक दक्षता की “प्रशंसा” करते हुए आशा व्यक्त की कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस को जनोन्मुखी बनाने में अपना योगदान देकर अधीनस्थों को भी प्रेरित करते रहेंगें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading