सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।।महिला संबंधी अपराधों के फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी निवेदिता गुप्ता द्वारा दिए गए विशेष निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी की टीम को पिछले एक वर्ष पुराने अपहरण एवं दुराचार के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।गौरतलब है कि बीते वर्ष 2 अक्टूबर को ग्राम बरमानी के रहने वाले फरियादी के द्वारा अपनी नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसे गोरबी पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद ढूंढ निकाला गया था एवं उसके बयानों के आधार पर ग्राम हरदी निवासी दिनेश बसोर पर मामला दर्ज कर तलाश की जा रही थी। वही पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आया है एवं पंजरेह बस्ती में रिश्तेदार के घर जाकर रुकेगा।सूचना पर गोरबी चौकी की पुलिस टीम द्वारा एक दिन पहले से ही पंजरेह बस्ती में आरोपी के रिश्तेदार के घर में निगाह रखी जा रही थी। जहां 3 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हो गई है। उक्त कार्रवाई में गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक, सउनि गुलराज सिंह, पआर नरेंद्र यादव, त्रिवेणी तिवारी, आर दशरथ मांझी एवं अमन रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीआईजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सिरमौर एसडीओपी को सराहनीय कार्य पर प्रशंसा पत्र देकर दी बधाई। जिले के दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री को विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन