देवसर । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। भाजपा नेता घनश्याम पाठक ने रेल एवं क्षेत्र के एक ब्लॉक के विस्थापितों के साथ देवसर मुख्य बाजार में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के काफिले को रुकवाकर ज्ञापन सौंपा।घनश्याम पाठक के साथ कुर्सा रेल लाइन में प्रभावित किसान एवं बंधा कोल ब्लॉक से प्रभावित विस्थापितों ने उपमुख्यमंत्री को दिए ज्ञापान में कहा कि प्रशासन जनता की नहीं कम्पनियों की मदद में लगी है। बंधा कोल ब्लॉक में कम्पनी विस्थापित किसानों को 20 लाख रुपए प्रति एकड़ का अनुबंध किया गया था। लेकिन कम्पनियां अब सरकारी रेट का नाम लेकर आना-कानी कर रही है।विस्थापितों ने उपमुख्यमंत्री से यह भी कहा कि कम्पनियां पता नहीं किस जमाने का ड्रोन के फोटो का प्रभाव देकर एवं प्रशासन पर दबाव डाल कर कोल ब्लॉक से हित रखने वाले किसानों और विस्थापित लोगों के मकानों की छटनी कर रहे हैं। साथ ही डोंगरी- झलरी के कोल ब्लॉक में जो परिसंपत्तियों का रेट कलेक्टर द्वारा दिया गया है उसे भी कम रेट देने की जुगाढ़ लगा रहे हैं। जिसके कारण किसान एवं स्थानीय जन नोटिस लेने से इन्कार कर रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अपहरण व दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार बायोमेडिकल वेस्ट फैलाने वाले चार दुकाने सील, कुछ के पास नही मिले वैध दस्तावेज