नवरात्रि के नौ दिन जिले सहित कई प्रदेशों के भक्त माता के चरणों मे टेकते है माथा जवा/ कुशमेद्र सिंह। रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सितलहा में प्राचीन शीतला माता जी का मंदिर है जो हिन्दू धर्म के साथ साथ अन्य धर्मों के लिए आस्था का प्रतीक है जहा पर नवरात्रि के अवसर पर रीवा जिले सहित कई प्रदेशों के भक्त माता के दरबार मे आकर माथा टेकते है और अपनी मुरादे पूरी करते है ऐसा कहा जाता है कि शीतला माता के मंदिर में जो भी आता है माता जी उसकी मुरादे पूरी करती है। इसी बजह से पूरे नौ दिन भक्तों की अपार भीड़ लगती है और अष्टमी से लेकर नवमी तक भक्तों द्वारा लगातार भंडारा कराया जाता है। जहा पर देखा गया कि नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कहा ये भी जाता है कि यह मंदिर कई गांवो की कुलदेवी माता है जिसमें लोग अपने कुलदेवी की आराधना करने पहुंचते हैं सत्यमी,अष्टमी और नवमी के दिन सैकड़ो गांवो के भक्तगण कुलदेवी की पूजा पाठ एवं पारंपरिक पूजाई भी करते हैं यह मंदिर आस्था का केंद्र होने के बजह से कोई अनहोनी न हो शासन द्वारा पुलिस व्यवस्था करायी जाती है जिनमे पूरे गांव का सहयोग रहता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आजादी के 76 साल बाद भी गुलामी का दंश झेल रहा रंगपतेरा गांव मैं हूं अभिमन्यु अभियान का अतरैला पुलिस ने किया शुभारंभ, महिलाओं को जागरूक करने हेतु चलाया जागरूकता अभियान