विकास के नाम पर सड़क सहित अन्य सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण

शासन की सारी योजनाएं कागजो तक है सीमित।

  जवा/ कुशमेंद्र सिंह।। हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन आज भी पूरे प्रदेश में कई ऐसे गांव है जहा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण मोहताज है उनको मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है विकास तो बहुत दूर की बात है। वही क्षेत्र के निर्वाचित जन प्रतिनिधि लंबे लंबे विकास के वादे तो करतें हैं परंतु आम जनता की समस्याओं को भूल कर उनको उसी स्थिति में जीने को मजबूर कर देते हैं।    
    इसी तरह का मामला त्यौथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जवा जनपद जनपद के ग्राम पंचायत छदहना अधीनस्थ रंगपतेरा गांव से सामने आया है जहा पर विभागीय उदासीनता एवं जन प्रतिनिधि के द्वारा उपेक्षा किये जाने से ग्रामीणों को आने जानें के लिए सड़क की बात तो दूर है वहा पैदल जानें के लिए एक गांव की नदी को पार करके ग्रामीणों को जाना पड़ता है यदि थोड़ी सी बारिश हो जाये तो ग्रामीणों का रास्ता अबरुद्ध हो जाता है। लेकिन शासन प्रशासन एवं सांसद, विधायक के द्वारा आज तक रपटा भी नही बनवाया गया है जिस कारण ग्रामीणों को दिन रात्रि पानी भरे नदी को पार करके जाना पड़ता है।
वही ग्रामीणों का कहना है छोटे छोटे बच्चे नदी मे बह रहे पानी के बीच चलकर स्कूल जाने को मजबूर रहते है यदि कोई घटना घट जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
आपको बता दे कि यह छोटी नदी ग्राम पंचायत छदहना और बरेतीखुर्द गांव को जोड़ती है जिनमे दर्जनों गांवों के लोगो का आना जाना होता है।
हालात यह है कि अगर कोई बीमार हों जाए या डिलेवरी का केस आ जाये तो  चारपाई के सहारे नदी को पार करना पड़ता है जिसकी ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और सांसद,विधायक को आवेदन दे चुके है
लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।       
    जिसके लिए छत्रपाल तिवारी, रामलखन तिवारी, हरिशंकर तिवारी, सुरेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, हिरेंद्र उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, रामसजीवन वर्मा,दीपक तिवारी, फूलकली आदिवासी, रूपा देवी बसोर, अरुणेंद्र उपाध्याय सहित कई ग्रामिणो ने ज़िला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराकर नदी में रपटा बनवाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाये।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading