सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा एसपी कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेंसिंग सभागार में महिला संबंधी अपराध एवं कानून- व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएसपी शिव कुमार वर्मा, सीएसपी पीएस परस्ते, एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय, सडीओपी चितरंगी आशीष जैन तथा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीगण मौजूद हुए।

एसपी के द्वारा बैठक के दौरान महिलाओं एंव बालक-बालिकाओं के विरूद्ध घटित लैंगिक अपराधों की समीक्षा की गई तथा ऐसे अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनसे पूछतांछ करने एवं उनके विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ की गई कार्यवाही का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देशित किया। साथ ही महिला संबंधी अपराध घटित करने वाले आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोले।

संवेदनशील स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर निगरानी रखें। म.प्र. पुलिस महिला सुरक्षा शाखा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उदेश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए पूर्वानुसार इस बार भी विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु 3 से 12 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।

विशेष अभियान मंै हूॅ अभिमन्यू के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की दिन-प्रतिदिन की रूपरेखा तैयार करें एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायें। वही बैठक में आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार नवरात्रि, दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा अन्य अति महत्वपूर्ण त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में कितने स्थानों में प्रतिमाएं रखी जावेंगी के संबंध में सूची तैयार करने एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डीजे संचालको के साथ बैठक आयोजित कर उन्हे उचित हिदायत देने के लिए कहा।

मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से ले

समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग में 50 दिवस से अधिक अवधि की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की थानावार समीक्षा करने एवं उनकी शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कराकर शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। डायल 100 के माध्यम से प्राप्त इवेन्टो को गंभीरता पूर्वक लेने व उन पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देशित किया। सोशल मीडिया में प्रसारित नकारात्मक, भ्रामक एवं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरो का तत्काल खण्डन कराने एवं संबंधित के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देशित किया। जमीन संबंधी विवादों में राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी उपस्थिती में शिकायतो- समस्याओं का निराकरण कराएं। मारपीट की साधारण घटनाओ में संवेदनशीलता के साथ तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें एवं इस संबंध में अधिनस्थों को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। नशे के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुये आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत सतत् प्रभावी कार्यवाही करें।

शाम के समय निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग करें

थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन पुलिस बल के साथ शाम के समय निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग करें। पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री अनिवार्य रूप से साथ में रखें। आगामी त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सअप अन्य पर विशेष निगाह रखी जावे एवं सम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावे। विगत 3 वर्षो में नवरात्रि, दशहरा के दौरान हुए विवादो, झगड़ो की जानकारी एकत्रित कराते हुए त्यौहारों के दौरान हुए विवादों को लेकर अभी भी मतभेद हो तो थाना प्रभारी एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण संबंधित के साथ बैठक कर चर्चा करें व उनका उचित निराकरण कराने के निर्देशित किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading