सतना। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैहर पुलिस ने आज देवी जी चौकी क्षेत्र में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस अभ्यास का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पुलिस बल को तैयार करना था।अभ्यास का नेतृत्वइस अभ्यास का संचालन पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल,के निर्देशन में किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य,सीएसपी राजीव पाठक ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया,इस बलवा ड्रिल में पुलिस की पांच विशेष पार्टियों ने भाग लिया:अश्रु गैस पार्टी,केन पार्टी,लाठी पार्टीराइफल पार्टी,रिजर्व पार्टीप्रशिक्षण गतिविधियांबलवा जैसी स्थिति का अनुकरण करते हुए, पुलिस पर पत्थर फेंकने की स्थिति बनाई गई। पुलिस ने न्यूनतम बल का उपयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया, जिससे कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बहाल करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।प्रशासनिक दिशा-निर्देशपुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की ड्रिल का नियमित अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पुलिसकर्मी वास्तविक परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे अभ्यासों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए,इस बलवा डील में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल उप पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल,सहित कांस्टेबल मौजूद रहे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुरैना महापौर की कुर्सी खतरे में, BJP ज्वाइन की, फिर भी फर्जी मार्कशीट का ‘भूत’ पीछे पड़ा चुरहट में शांति समिति की बैठक संपन्न