सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। इस बैठक में प्रमुख रूप से चुरहट नायब तहसीलदार चुरहट, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में नगर परिषद चुरहट के व्यापारी गण, गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि जहां-जहां प्रतिमाएं रखी जानी हैं उन उन स्थान को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही वहां हमारा बल हर समय निगरानी में मौजूद रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन से नवरात्र शुरू होगी उस दिन से झदवा महारानी में हमारा बल सुबह से शाम तकनियमित रूप से उपस्थित रहेगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जो हमारी गाइड लाइन है उससे हटकर कोई भी कार्य न किया जाय। उन्होंने ये भी कहा कि विसर्जन के दिन भी सोन नदी में पूरी व्यवस्था रहेगी, जो मूर्ति बहाने की व्यवस्था तय की जाएगी उसका भी आप सब पालन करते हुए मूर्ति का विसर्जन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में पुलिस के द्वारा बलवा ड्रिल का सफल अभ्यास किया गया,उसी की तर्ज में आज मैहर,पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया महिला अपराध में चिन्हित 171 से अधिक अपराधियों से की गई पूछताछ