मुरैना। मुरैना महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ 10वीं कक्षा की फर्जी अंकसूची लगाने के मामले में मुरैना जिला न्यायलय ने केस दर्ज करने के निर्देश सिविल लाइन थाना पुलिस को दिए हैं. वहीं, महापौर शारदा सोलंकी और उनके वकील संजय मिश्रा ने इस तरह के किसी भी फैसले की जानकारी नहीं होने की बात कही है. याचिकाकर्ता के वकील किशोरी लाल गुप्ता ने बताया “नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव ने महापौर शारदा सोलंकी की अंकसूची और उनके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए कोर्ट में याचिका लगाई थी.”

फर्जी मार्कशीट की ये है पूरी कहानी

याचिकाकर्ता के वकील किशोरी लाल गुप्ता ने बताया “महापौर शारदा सोलंकी ने साल 1986 में यूपी के पिनाहट के सर्वोदय विद्या मंदिर स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास होना बताया है. उनका रोल नंबर 1009025 है. पिनाहट के इस स्कूल से पूरा रिकार्ड मांगा गया तो स्कूल प्रबंधन ने बताया है कि साल 1986 में शारदा पुत्री वासुदेव का दाखिला ही नहीं हुआ. मार्कशीट पर जो रोल नंबर 1009025 है, वह नरोत्तम पुत्र भानजीत नामक छात्र का है.”

मुरैना जिला अदालत ने दिए एफआईआर के निर्देश

इसके बाद याचिकाकर्ता मीना मुकेश जाटव ने यूपी के के इलाहाबाद माध्यमिक बोर्ड से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली. इसमें बताया गया है कि 1009025 रोल नंबर नरोत्तम पुत्र भानजीत का है. वह उस समय परीक्षा से गैरहाजिर रहा और सभी विषयों में फेल हो गया. मामले के अनुसार इसी रोल नंबर पर बनी शारदा सोलंकी की स्वाध्यायी अंकसूची में उन्हें उत्तीर्ण कर दिया है. इस अंकसूची का उपयोग महापौर के नामांकन में हुआ है. मामले की सुनवाई के बाद मुरैना जिला अदालत ने ने सिविल लाइन थाने को शारदा सोलंकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 के तहत केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बीजेपी खेमे में

कांग्रेस के टिकट पर मुरैना से महापौर बनी शारदा सोलंकी इसी वर्ष के लोकसभा चुनाव के दरमियान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थी. उस समय चर्चा गर्म थी कि उनके खिलाफ जो मामला चल रहा है, उसमें उन्हें शायद राहत मिल जाएगी. क्योंकि महापौर चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी मुकेश जाटव की पत्नी मीना जाटव भी भाजपा से चुनाव लड़ी थी. ऐसे में शारदा सोलंकी भी भाजपा में पहुंच गई, जिससे लग रहा था कि भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा इस मामले को निपटाया जाएगा.

मुरैना टीआई ने कहा- कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे

इस मामले में टीआई दर्शन शुक्ला से जब पूछा गया कि एफआईआर दर्ज हो गई क्या? तो उन्होंने कहा “कोर्ट से थाने के मुंशी ने शाम की थाना ब्रीफींग में उन्हें अवगत कराया है कि एफआईआर का आदेश हो गया है. मुंशी ने आदेश पढ़कर भी सुनाया. अब थाने पर आदेश आने के बाद इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading