रिपोर्टर इन्द्रपाल साहु
                                     

आरोपी- हसन खान पिता शफाखत खान उम्र 36 वर्ष निवासी पोखरा थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.)

  वैगनार कार क्र. DL3CAG7134 में 08 कागज के कार्टून में 300, पाव गोवा, 96 पाव एमडी, 12 पावर कंपनी की बियर केन, कुल  शराब 83 लीटर कीमती 69,580/- रूपये।

पुलिस अधीक्षक, निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जिला सिंगरौली, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर  पी.एस.परस्ते के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार कि सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी गोभा उनि नीरज सिंह व पुलिस टीम को अवैध शराब के परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता। मध्यरात्रि में थाना बैढ़न की चौकी गोभा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु रात्रि चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मारूति वैगनार कार क्र. DL3CAG7134 का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को पीछे करने लगा जिसे रुकवाया गया एवं कार चालक से उसका नाम पता पूंछने पर वह अपना नाम हसन खान पिता शफाखत खान उम्र 36 वर्ष निवासी पोखरा थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.) का होना बताया। वाहन की डिग्गी को खुलवाकर देखा गया तो 08 कागज के कार्टून में 300 पाव गोवा शराब, 96 पाव एम.डी एवं पावर कंपनी की 12 बियर केन कुल शराब 83 लीटर कीमती 69,580/- रूपये की होना पाई गई। कार चालक से अवैध शराब के परिवहन व बिक्री करने संबंधी कागजात मागने पर उसके द्वारा कोई कागजात पेश नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी अधि. के तहत दण्डनीय अपराध से आरोपी चालक के कब्जे से कार क्र. DL3CAG7134 व उपरोक्त शराब को जप्त किया गया एवं आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधि. के तहत कार्यवाही की गई।

अशोक सिंह परिहार, उनि नीरज सिंह, सउनि गुलाब प्रसाद, प्र.आर रविनंदन सिंह तोमर, नीरज सिंह, आर. इस्लाम अंसारी, संदीप जायसवाल, शुभम अवस्थी एवं सैनिक गोपिका सिंह

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading