इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जिस तेजी से विकास नज़र आ रहा है उसी तरह तेजी से यहां पर जमीनों के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही ,जिसके कारण कई गृह निर्माण संस्थाओं में एक के बाद एक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में इंदौर के सुपर कॉरिडोर के नजदीक लगी गांधीनगर गृह निर्माण संस्था के संचालक मंडल ने प्रबंधन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और पूरे मामले को लेकर विभिन्न जगहों पर शिकायतें की जा रही, तो वही प्रबंधक संचालक मंडल के कुछ सदस्यों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए उनकी पुलिस सहित विभिन्न जगहों पर शिकायत करने की बात कर रहे हैं। इंदौर के सुपर कॉरिडोर के नजदीक बनी गांधीनगर कॉलोनी का है, बताया जा रहा है कि गांधीनगर संस्था की स्थापना तकरीबन 40 साल पहले हुई थी, फिलहाल संस्था में एक के बाद एक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं, इसी कड़ी को लेकर पिछले दिनों गांधीनगर संचालक मंडल के विक्रम सिंह राठौर, अतुल केलकर , सोहन राठौर ने संस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाए की संस्था के प्रबंधक के द्वारा तकरीबन 80 प्लाटो को अवेध तरीके से बेच दिया गया है, साथ ही उनसे संबंधित कुछ दस्तावेज लगातार प्रबंधक फूलचंद पांडे से मांगे जा रहे हैं। लेकिन फूलचंद पांडे के द्वारा उन दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, जिसकी शिकायत सहकारी संस्था के साथ ही अन्य जगहों पर की गई है साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों का उन्होंने खंडन भी किया है, उनका कहना है कि हम संस्था से विभिन्न तरह के दस्तावेज मांग रहे,लेकिन संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडे के द्वारा उन दस्तावेजों को नहीं दिया जा रहा है और उल्टे हमारे पर गलत आरोप लगाया जा रहे हैं। जो की भ्रामक है और इसको लेकर हम जल्द ही पुलिस सहित विभिन्न जगहों पर शिकायतें करेंगे तो वहीं संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडे का कहना है कि जिन लोगों के द्वारा हमसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं वह लोग हमें ब्लैकमेल कर रहे हैं और उन्होंने संस्था में रहते हुए अवेध तरीके से कई प्रॉपर्टी अपने व अपने परिवार के नाम करवा दी है और वह विभिन्न तरह के दस्तावेज मांग कर एक बार फिर ब्लैकमेल कर हमसे अवेध तरीके से प्लांट मांग रहे हैं और इन्हीं सब बातों को लेकर हम जल्दी विक्रम सिंह राठौर, अतुल केलकर और सोहन राठौर की पुलिस के साथ ही विभिन्न जगहों पर शिकायत कर ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाएंगे साथ ही कोर्ट के माध्यम से भी बदनाम करने वालो को मानहानि का नोटिस पहुंचाया जाएगा साथ ही संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडे का कहना है कि जिन लोगों के द्वारा संस्था को बदनाम करने की साजिश की जा रही है उनकी संपत्तियों की जांच को लेकर भी विभिन्न विभागों में शिकायत की जाएगी। फूलचंद पांडेय, प्रबंधक , संस्था ,इंदौर विक्रम सिंह , पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यअतुल केलकर , संचालक मंडल Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुंबई के हाजी अली दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एमरल्ड स्कूल मामले में जांच कमेटी का गठन..