मुंबई। प्रदीप चौधरी।। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के ऑफिस में कल शाम करीब 5 बजे एक कॉल आया, जिसमें मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित हाजी अली दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को पवन बताया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। साथ ही दरगाह के बारे में विवादित बयान दिया। हाजी अली दरगाह के प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में की। पुलिस स्टेशन अधिकारी और बम स्क्वायड टीम ने दरगाह पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाल ताड़देव पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राहुल गांधी के बयान से सुर्खियों में आया ‘डंकी रूट‘ हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुछ दिन पहले राहुल गांधी करनाल के गांव पहुंचे थे। वे यहां के एक युवक के परिवार से मिले जो डंकी रूट से अमेरिका गया था। इसके बाद उन्होंने इस बारे में एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोरी के आरोप में की पीटाई, सच जान पुलिस के उड़े होश गृह निर्माण संस्थाओं में एक के बाद एक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े.