300 से अधिक लोगों ने इस अवसर पर जानकारी प्राप्त कीपर्यावरण प्रदुषण मानव जीवन के लिए घातक, छाती, ह्रदय, मस्तिष्क एवं बाल मृत्युदर के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदारइंदौर। सलमान अंसारी। । लंग केयर फाउंडेशन, डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड केयर, टीबी एवं छाती रोग विभाग एवं ज्ञान पुष्प रिसर्च एवं चेरिटेबल फाउंडेशन समिति के संयुक्त तत्वाधान में महाराजा यशवंत राव होलकर अस्पताल ओ पी डी में विश्व पर्यावरण स्वास्थ दिवस पर एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कार्यकारी डीन डॉ अशोक पंचोनिया ने किया। इस जागरूकता प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को पर्यावरण प्रदुषण के प्रति जागरूक करना था, इस प्रदर्शनी में विभिन्न पोस्टर्स के माध्यम में पर्यावरण प्रदुषण से होने वाली बीमारियों के विषय में जागरूक किया गया, प्रदर्शनी में बताया गया की छाती की विभीन्न गंभीर बीमारियों के 60% मरीजों की मृत्यु पर्यावरण प्रदुषण की वजह से होती हैलंग कैंसर के 32% मरीजों की मृत्यु के लिए पर्यावरण प्रदुषण जिम्मेदार है, करीब 21% बच्चों की माँ के गर्भ में मृत्यु पर्यावरण प्रदुषण की वजह से होती है 25% ह्रदय मरीजों की मृत्यु पर्यावरण प्रदुषण से होती है करीब 32% स्ट्रोक के मामले पर्यावरण प्रदुषण की वजह से होते है और इसी तरह की मुख्य जानकारी उपस्थित जन समुदाय को प्रदान की गयी इस दौरान क्लीन एयर कैटेलिस्ट संस्था द्वारा बनाई गयी सांप सीडी जो विशेषकर पर्यावरण प्रदुषण पर ही आधारित है के माध्यम से भी जन सामान्य को जागरूक किया गया, लंग केयर फाउंडेशन की स्टेट कंसलटेंट संगीता पाठक ने इस कार्यक्रम में उपस्थित करीब 300 लोगों को पर्यावरण प्रदुषण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की इस अवसर पर कैंसर अस्पताल के अधीक्षक डॉ रमेश आर्य, छाती एवं क्षय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपक बंसल, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय भाइसरे एवं सह प्राध्यापक डॉ स्वेता वालिया, क्लीन एयर फ़ोरम के अध्यक्ष एवं छाती एवं क्षय रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ सलिल भार्गव, वरिष्ठ समाज सेवक साबू जी, एम् व्हाय अस्पताल के चिकित्सक, एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संचालक जिसमे क्लीन एयर कैटालिस्ट की मेघा एवं सौरभ शिवोदय वेलफेयर सोसाइटी की भावना अग्रवाल, ऋचा सामाजिक संस्थान की ऋचा एवं दुर्गा, अनंत मनीषा शिक्षा समिति के विजय पाटीदार प्रमुख है l Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर जमीनों, प्लेटो के कब्जे में नंबर वन बनता जा रहा… आए दिन आती है कई शिकायते… मूसलाधार बारिश के चलते महाकाल मंदिर के बाहर दीवार ढही,दो मौत