इंदौर। प्रदीप चौधरी। 15 दिन में दुगना रुपए देने के नाम से लिए थे फरयादियो से रुपए।

फरियादी सहित 5 लोगो के साथ 8 लाख 80 हजार रूपए की थी ठगी।

आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में पंजीबद्ध है धोखाघड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध।



इंदौर शहर में ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में इंदौर की महिला फरियादी सहित कुल 05 लोगो ने शिकायत की थी की युवराज भावसार नाम के व्यक्ति ने शेयर मार्केट, गोल्ड मार्केट एवं डायमंड मार्केट में इन्वेस्टमेंट करके 15 दिन में पैसे दुगने देने के नाम कुल 8,80,000/– रू प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई है।


फरियादी एवं आवेदको की शिकायत पर अपराध शाखा इंदौर के अपराध धारा 406, 420 भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


उक्त अपराध में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा आरोपी को तकनीकी जानकारी निकालते हुए आरोपी (1). युवराज भावसार पिता पंकज भावसार निवासी रामनिकेत रॉयल पाम, केट चौराहा,इंदौर को गिरफ्तार गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश करते हुए पुलिस रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जा रही है, विवेचना के आधार पर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



★★★★ “साइबर एडवाइजरी”★★★★

(1).  अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर एडवाइजरी कंपनी की विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

(2). ट्रेडिंग हेतु “सेबी” द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों एवं  नियमों का पूरा ध्यान रखें ।

*(3). अपने ट्रेडिंग डीमेट अकाउंट के आईडी –पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।*

(4). सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी टेलीग्राम, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी लिंक माध्यम से प्राप्त apk software को भी डाउनलोड न करे।
(5). किसी भी तरह से फ्रॉड होने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने या Ncrp पोर्टल/1930 पर कॉल या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साईबर हेल्पलाइन पर कॉल करे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading