आमिर खान। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली महिला तस्कर, गांजे व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार● एरोड्रम पुलिस की चैकिंग की कार्यवाही में महिला तस्कर से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा और एक अवैध हथियार पिस्टल 02 जिन्दा कारतूस सहित बरामद |● थाना मल्हारगंज क्षेत्र में धारदार तलवार पुलिस द्वारा जप्त ।● अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते 8 आरोपी गिरफ्तार |● सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस का कड़ा रूखः 3 गिरफ्तार | पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा एरोड्रम व् मल्हागंज थाना क्षेत्र में ड्रग पेडलर्स के घरो पर सर्चिग अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 25 ड्रग पेडलर्स को चेक किया गया।थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग पाईंट लगाकर करीब 250-300 वाहन व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग की गई जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर धारा 185 मो. व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।पुलिस थाना एरोड्रम ने नशा बेचने और नशा करने वालों के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए देर रात को की गई वाहन चैकिंग में छोटा बागड़दा चौराहा सुपरकोरिडोर रोड इंदौर पर वाहन चेकिंग के दौरान छोटा बागड़दा गांव की तरफ से एक महिला चैकिंग स्थल की ओर आती दिखी जिसके हाँथ में एक प्लास्टिक का सफेद रंग का झोला था जो पुलिस को देख कर चैकिंग स्थल से थोडी पहले एक दम से रुक गई तथा पुनः आगे बढी इस पर शंका होने पर उस महिला को रोका गया तथा उसके हाँथ में पकड़े झोले को चैक कराने के लिये बोला तो वह महिला एकदम घबरा गई जिसका नाम पता पुछते अपना नाम श्रीमती रानी देवीकर उम्र 38 साल निवासी लक्ष्मीबाई अनाज मंडी झोपड़ पट्टी इंदौर का होना बताया। झोले को खुलवाकर देखा तो झोले के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक पिस्टल दिखी जिसकी मैगजीन के अन्दर दो जिन्दा भी कारतूस मिले । पुलिस द्वारा महिला तस्कर के अधिपत्य से 1 किलो 50 ग्राम गांजा और एक देसी पिस्टल के साथ दो जिन्दा कारतूस विधिवत बरामद किए। आरोपी रानी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी महिला के पति भोला की भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने की शोहरत है।इसी प्रकार थाना मल्हारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान राहुल उर्फ नाना राठौर निवासी मल्हारगंज के पास से एक धारदार तलवार पुलिस द्वारा जप्त कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए 8 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें उदित (37), गौरव (26), अमीत (22), यश (30), हर्ष (28), सुजल (30), अंशुल (19) और हर्ष पारखे (21) शामिल हैं। सभी आरोपियों को धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।इसी दौरान, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के मामले में 3 आरोपियों, सागर सोनी (28), मोहम्मद जाकिर (49) और रविराज (25) के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही के तहत 02 व्यक्तियों के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।इंदौर पुलिस की उक्त प्रभावी कार्यवाही ने इंदौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत किया है। पुलिस विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और अपने आस-पास की गतिविधियों पर नजर रख, कुछ भी अवैधानिक लगने पर पुलिस को सूचित करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला शिक्षा विभाग व अधिकारियों की सह पर मदर टेरेसा हाई स्कूल,रामपुर नैकिन उड़ा रही शासन नियमों की धज्जियां मध्य प्रदेश पुलिस विभाग तबादले की लिस्ट जारी….