शक्तिनगर ।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। पत्नी-बच्चों से विवाद के बाद आहत युवक शनिवार रात आग शोला बन गया। घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बांसी गांव में मुख्य सड़क के किनारे हुई। मृतक का यही पर घर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच शुरू कर दी।बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी गांव स्थित मुख्य मार्ग पर शनिवार रात हुई घटना से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच शुरू कर दिया। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि बांसी निवासी अशोक गुप्ता उम्र 50 डेकोरेशन का कार्य करता था। आरोप है कि वह नशे के गिरफ्त में था। शराब के नशे में शनिवार की सुबह से ही घर में विवाद कर रहा था।हरकत देख पत्नी व बच्चों ने समझाने की कोशिश किया। जहां उनसे भी उलझ गया। रात करीब 8 बजे उसने अचानक अपने शरीर पर पुराना कपड़ा लपेट कर कोई ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने जैसे तैसे आग बुझाया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर रूप से जल चुके अशोक गुप्ता को अनपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रिफर कर दिया।बताया जा रहा है कि वाराणसी ले जाते समय राबर्ट्सगंज के पास रात में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। घटना के पीछे की वजह जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं बारह हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित देश प्रदेश की बड़ी खबरें.