जिला सिंगरौली चौकी जयंत थाना विंध्यनगर रिपोर्टर इंद्रपाल साहु शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी कि सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत अभिषेक पाण्डेय अवैध बोल्डर लोड़ कर परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टरो को किया गया जप्त विगत कुछ दिनो से अवैध बोल्डर परिवहन करने की शिकायत ओर प्राप्त हो रही थी, जिस पर एक टीम चौकी प्रभारी जयंत अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में गठित की जाकर अवैध बोल्डर लोड़कर परिवहन करने वालो दो ट्रैक्टरो पर की गयी कार्यवाही।मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो स्वराज ट्रैक्टर एम.पी.66ए 2365 एवं एम. पी.66ए 3680 अवैध रूप से बोल्डर लोड़ कर सीएचपी तरफ से बस पडाव जयंत तरफ आ रहे है, जिसे हमराह स्टॉफ के घेराबंदी किया गया जो बस पडाव तरफ दो नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली में ढोका लोडकर आते दिखे जिन्हे रोककर उनकै चालको से ट्रैक्टर में लोड़ बोल्डर के संबंध में कागजात चाहा गया जो ट्रैक्टर एम.पी.66ए 3680 के चालक अपना नाम संतोष कुमार पनिका पिता रामसेवक पनिका उम्र 27 वर्ष निवासी दार थाना चितरंगी हाल-बनौली चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर बताया तथा वाहन चालक-एम.पी.662368 का चालक अपना धर्मेन्द्र खैरवार पिता श्जयप्रसाद खैरवार उम्र-20 वर्ष निवासी हर्रई पूर्व थाना बैढन जिला सिंगरौली का रहना बताये तथा दोनो चालको द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, जिस पर उक्त दोनो ट्रैक्टरो मय खनिज बोल्डर के जप्त किया गया, एवं जप्तशुदा ट्रैक्टर को लेकर वापस चौकी आये, तथा चौकी पर पृथक-पृथक अपराध धारा 303 (2).317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है।चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह, सउनि राजवर्धन सिंह, प्र०आर०-कुनाल सिंह, सुनील मिश्रा, आर०-दीपक यादव, महेश पटेल रहे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीवार गिरने से महिला की दबकर हुई मौत म.प्र.प. क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर मुख्यालय पोलो ग्राउंड परिसर में स्थित श्रम कल्याण केंद्र में तकनीकी कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित – इंदौर पैड़ी की वार्षिक साधारण सभा संपन्न।