विधानसभा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी इंदौर । प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र पर सवाल खड़े करते हुए की बड़ी टिप्पणी। हाल ही में परदेशीपुरा क्षेत्र में महिलाओं की शिकायत पर मंत्री ने मंच से पुलिस को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर नशे का कारोबार खत्म नहीं हुआ,,, तो चौथे दिन सख्त कार्रवाई की जाएगी…… अब देखना यह है कि मंच से बोले गए बोल पर कितना अमल करते है हमारे यहां के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी। महिलाओं ने की थी नशे के कारोबार की शिकायत… मंत्री जी से मंत्री विजयवर्गीय अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान के दौरान लोगों से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने उन्हें घेरकर रोका और क्षेत्र में नशे के कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि इलाके में नशे का कारोबार जोर पकड़ रहा है, जिसके कारण वे खुद वो असुरक्षित महसूस करती हैं और बाज़ार जाने से भी डरती हैं। इस शिकायत पर मंत्री ने गहरा आक्रोश जताते हुए तुरंत मंच से पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया।मंत्री ने दी हैं तीन दिन में कार्रवाई की चेतावनी….गुस्से में नज़र आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। मंत्री ने भरे मंच से परदशीपुरा पुलिस चौकी थाने को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर नशे का कारोबार बंद होना चाहिए,,,,, नहीं तो चौथे दिन सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि किसी नेता का फोन नशा करने वाले या नशा बेचने वाले को छुड़ाने के लिए आता है, तो थाना प्रभारी सीधे उनसे संपर्क करें। यहां तक कि अगर मंच पर बैठा कोई व्यक्ति भी इस अवैध धंधे में शामिल पाया जाता है, तो उसकी सिफारिश भी न मानी जाए।अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाए सवालमंत्री के मंच से दिए हुए बयान ने राज्य सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने अपने ही विधानसभा क्षेत्र में नशे के फैलते कारोबार को लेकर चिंता जताई थी , जो उनकी सरकार के सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठाता है.? केबिनेट मंत्री का यह बयान दर्शाता है कि उनके क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण नहीं किया जा रहा, जिससे महिलाएं तक सुरक्षित महसूस नहीं कर रही।अब है पुलिस की कार्रवाई पर निगाहें….. क्या करती है कार्यवाही या सिर्फ खनन पूर्ति….कैलाश विजयवर्गीय के इस सख्त अल्टीमेटम के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबारियों और इस अवैध धंधे में शामिल लोगों पर किस प्रकार की सख्त कार्रवाई करती है, साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कैसे मजबूत बनती हैं। या सिर्फ खनन पूर्ति के रुप अपनी कार्यवाही को दिखाती है…!!! वही सवाल यह भी है कि मंत्री के सख्त निर्देश के बाद क्या वाकई नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जाएगी…!!! या फिर यह मुद्दा भी केवल मंच से दिए गए बयान तक ही सीमित रह जाएगा..? इन सभी सवालों के लिए 3 दिन का इंतजार करना होगा. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल -DGP से लेकर आरक्षक की सैलरी में होगी कटौती किसान इस समय आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, सरकार बेफिक्र : सुखेन्द्र