उज्जैन ।। पुलिस बडनगर थाना प्रभारी निरी. अशोक कुमार पाटीदार कि टीम के द्वारा दिनांक- 19.09.2024 को 05 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब पकडी गई। क्षेत्र मे कस्बा भ्रमण के दौरान, एक व्यक्ति संगम चौराहा आर्दश क्लब गैट के पास सफेद रंग की प्लास्टिक कैन में शराब लेकर खडा था,और कहीं ले जाने के लिये साधन का इंतजार कर रहा था । सुचना पर आरोपी विशाल राव पिता कैलाश राव( उम्र 25 साल ) निवासी शिक्षक कालोनी बड़नगर के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक केन मे करीबन 05 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की महुआ शराब विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना बड़नगर पर आबकारी एक्ट के तहत् केस दर्ज किया।।इस कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना बडनगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सतेन्द्र चौधरी, आर. रुपेश पर्ले, आर. नितेश रायकवार की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम हर्रई पहुंचे सीधी सांसद-मिश्रा MP में वन विभाग का बड़ा कारनामा: अब 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलेगी सरकार