मऊगंज। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।  जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित नरेंद्र मिश्रा ने शाहपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर शिखा उखाड़ ने और जनेऊ तोड़ने सहित चंदन मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे उसकी शिखा को उखाड़ कर मुस्लिम बनाने की बात कह रहे थे…

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बीते दिनों एक धरना प्रदर्शन में शामिल होने गया था. प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अपने हिरासत मिली थी, जिनका मेडिकल करना था. इनमें पीड़ित नरेंद्र मिश्रा भी था. नरेंद्र मिश्रा ने मऊगंज के शाहपुर थाना पुलिस का गंभीर आरोप लगाए हैं. कार्रवाई करने की मांग की है. पूरे मामले की पीड़ित और उनके साथ कुछ हिंदू को संगठन के लोग और समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज से की है. इस मामलों में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मां की है…

थाना प्रभारी और आरक्षक लाइन अटैच
मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत की जांच चल रही है. जल्द की दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, मामले के 24 घंटे बाद पुलिस अधीक्षक मऊगंज का बयान सामने आया है. एसपी ने थाना प्रभारी पर लगे सभी आरोपी को निराधार बताया. एसपी ने कहा कि जो आरोप पुलिसकर्मियों पर लगे हैं वह सारे निराधार हैं. पूरे मामले की जांच चल रही है. जांच प्रभावित न हो इसके लिए थाना प्रभारी और आरक्षक को लाइन संबंध किया गया है. पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है…

पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा
इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी बयान आया.  उन्होंने मऊगंज की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा- एमपी विभाग में पुलिस वालों की भर्ती की है या गुंडों की? जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री ने मांग की आप एक्शन लें वरना मैं खुद थाने में बैठकर FIR लिखवाऊंगा. पटवारी ने X पोस्ट में लिखा- शाहपुर में ब्राह्मण युवक नरेंद्र मिश्र, जिसने शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठाई, उस पर पुलिस ने बर्बरता से हमला किया, जिसके बाद इन वर्दी वाले गुंडों ने ब्राह्मण भाई की चोटी उखाड़ी, जो न केवल अमानवीय कृत्य है, बल्कि हिंदू परंपराओं का भी अपमान है…

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading