प्रदीप चौधरी।  गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की करेंगे अध्यक्षता।

incmp मोहन यादव जी, प्रदेश के किसी भी जिले के 20 प्रमुख अधिकारी चुन लीजिए और उनका नार्को टेस्ट करवा लें, ताकि किसकी पोस्टिंग कितने पैसे में हुई है, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
– जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
आगर मालवा में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली आज, जीतू पटवारी होंगे शामिल।

कोलकाता रेप-हत्या मामलाः CBI ने सबूत मिटाने के आरोप में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार

बाढ़ में डूबा घर, सड़क किनारे लिया था आसरा, दरिंदों ने लूट ली इज्जत
अब शब्द नहीं है हमारे पास..
राजस्थानः भरतपुर में बाढ़ की वजह से सड़क किनारे अस्थायी झोपड़ी में रह रही 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को घर से घसीट कर अगवा किया गया फिर उसके साथ रेप किया गया. एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जबकि दूसरा युवक घटना के दौरान रखवाली करता रहा. मां बिटिया को ढूंढने निकली तो सड़क पर लहूलुहान हालत में मिली वो. मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र की घटना।

अयोध्या के राम मंदिर में सफाई करने वाली बीए की छात्रा के साथ गैंगरेप!

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती ने 09 लोगों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया, “वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है.” अब अखिलेश यादव ने UP पुलिस पर उठाए सवाल.

साइबर ठगों ने लगाया भारत को 44 अरब डॉलर का चूना
क्रिप्टोकरेंसी के फ्रॉड दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते साल दुनिया के कई देशों को इस धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा. इनमें अमेरिका में तो इससे जुड़े मामलों में 45 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. भारत भी क्रिप्टो स्कैम में 44 अरब डॉलर गंवाकर टॉप-5 देशों में रहा है. हाल ही में जारी FBI की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. इसके मुताबिक साल 2023 में सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका में हुआ है, जो करीब 5.6 अरब डॉलर रहा है. ये एक साल पहले के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है. स लिस्ट में भारत पांचवें स्थान पर है. यहां 840 शिकायतें दर्ज की गई हैं. भारत में क्रिप्टोकरेंसी से कुल नुकसान 4 करोड़ 40 लाख 54 हजार 244 डॉलर का हुआ है। इस तरह भारत उन टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है, जहां क्रिप्टोकरेंसी की वजह से सबसे ज्यादा फाइनेंशियल नुकसान हुआ है.

भारत में बैठे अमेरिकियों को ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़

सीबीआई ने एक इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मुंबई से एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई है, जो कि भारत में बैठकर अमेरिका के लोगों को ठगने का काम करता था. उसने एक अमेरिकी नागरिक से 4.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपए) की ठगी की थी, जिसके बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एफबीआई ने उसके खिलाफ इनपुट दिया था.
एक अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन चक्र 3’ चल रहा है. इसके तहत एफबीआई की इनपुट के आधार पर कार्रवाई में बुलियन समर्थित साइबर क्राइम नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है, जो साल 2022 से विदेश में रह रहे लोगों को निशाना बना रहा था. पिछले दो दिनों में सात स्थानों पर की गई तलाशी के दौरान मुंबई से विष्णु राठी नामक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक अरेस्ट
भागलपुर से हाजी जौहर अंसारी को किया गया गिरफ्तार..
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार. अयोध्या पुलिस ने भागलपुर से किया गिरफ्तार. राम मंदिर को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया पर दी थी धमकी. खुफिया एजेंसियां पकड़े गए युवक से कर रही हैं पूछताछ.

दिल्ली की हवाओं से जहर गायब ! साल का सबसे कम AQI दर्ज
दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तेज हवाओं ने एक बार यहां के आसमान को साफ कर दिया. बीते कुछ दिनों में मौसम ने अचानक करवट बदली और दिल्ली में बीते दो दिनों के दौरान ऐसी बारिश हुई कि एनसीआर का अधिकतर इलाका जलमग्न हो गया. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार (13 सितंबर) को गिरकर 52 पर आ गया, जो इस मौसम का सबसे कम है. अब यह संतोषजनक श्रेणी में आ गया.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading