जल्दी अमीर बनने के लिए युवक छापने लगा नकली नोट, पुलिस ने दी दबिश तो रह गई हैरान


सिंगरौली । विन्ध्यनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने एक शख्स को 38 हजार 4 सौं रूपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में ये नकली नोट खुद ही बनाने का कारोबार कर रहा था। इस सनसनी खेज प्रकरण के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुये एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि विन्ध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी को इस बात की जानकारी मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहा है। जिसकी सूचना पर एक टीम तैयार कर सिविल ड्रेस में बाजार में तैनात किया गया। इसी बीच खबर आई की ढ़ोटी गांव में एक युवक नकली नोट की खेप पहुंचाने वाला है।

जहां बताई गई जगह पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी तों उसके पास 100 एवं 200 के नकली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी से पूछतांछ की तो उसने अपना नाम चिन्टू उर्फ दिनेश साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी बनौली खुटार का है। पुलिस के पूछतांछ में आरोपी ने बताया कि वह घर में ही प्रिंटर से नकली नोट प्रिंट कर बाजार में प्रचलन में ला रहा था। एसपी ने आगे बताया कि विंध्यनगर पुलिस के कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 38 हजार 4 सौं रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी के घर से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, कागज एवं नकली नोट तैयार करने के अन्य उपकरण बरामद किया।

आरोपी इन नकली नोटों को बाजार में चलाने के फिराक में था। वहीं आरोपी ने बताया कि उसने 50 रूपए के जो नोट बनाएं थें। उसे वह छोटे दुकानदारों को देखकर सामान ले चुका है। वहीं अब पुलिस आरोपी से जानकारी जुटा रही है कि आखिर अभी तक बाजार में वह कितने रुपए के नोटों को कहां-कहां खपा चुका है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवदी, उनि संदीप नामदेव, शीतला यादव, सुधाकर सिंह, चौकी प्रभारी खुटार सउनि सुनील दुबे, प्रआर पंकज सिंह, हेमराज पटेल, नितिन गौतम, रामनिरंजन बैस, चौकी खुटार से प्रआर राय सिंह, कुलदीप शर्मा, आर प्रदीप सिंह व गौरव यादव, रानू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

युट्यूब से सीखकर बनाया प्लान
एसपी के अनुसार 25 साल के दिनेश साकेत उर्फ चिंटू ने युट्यूब पर मौजूद वीडियों से सीखकर नकली नोट छापना शुरू किया। वह सिर्फ 12वीं पास है। वह आगे की पढ़ाई नहीं की। लेकिन जल्द से जल्द रईस बनने के सपने देखता था। इसलिए उसने इंटरनेट और युट्यूब पर कुछ वीडियो खंगाले और नकली नोट छापने के लिए एक सेटअप तैयार कर लिया। उसकी प्लानिंग कम मूल्य के नकली नोट छापने की थी। ताकि वो पकड़ा ना जाए।

पॉच सौ, दो सौ , एक सौ एवं पचास का बनाया नोट

विंध्यनगर पुलिस के दबिश के दौरान आरोपी के घर से 500 के चार, 100 के 110, 200 के 127 नकली नोट भी बरामद किए गए। आरोपी ने 50 रूपए के नकली नोटों को छोटे दुकानदारों को देकर सामान खरीदता था। क्योंकि नोट कम मूल्य के थे, इसलिए लोग चेक कम करते थे। ऐसे में दुकानदारों को इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि कोई उन्हें नकली नोट थमा कर चला गया है।

सिंगरौली जिले में एक युवक ने घर पर नकली नोट छापने शुरू कर दिए. इन नोटों को वह बाजार में खपाने लगा. पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर नकली नोटों की खेप बरामद की है. आरोपी ने नकली नोट बनाने की विधि सीखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया

सिंगरौली।  विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली ।  सिंगरौली में 25 वर्षीय युवक ने जल्दी अमीर बनने के लिए नकली नोट छापने शुरू कर दिए। उसने नकली नोट बनाने के लिए कई दिनों तक सोशल मीडिया पर लगातार सर्चिंग की। इसके बाद कई प्लेटफॉर्म से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा। कुछ ही दिनों में ये युवक नकली नोट बनाकर बाजार में खपाने लगा। एक मुखबिर से सूचना मिलने पर सिंगरौली पुलिस ने सिविल ड्रेस में इस शातिर युवक को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। आरोपी के पास से 100, 200 के नोट बड़ी संख्या में बरामद किए हैं।

जल्दी अमीर बनने के लिए युवक छापने लगा नकली नोट
नकली नोटों के साथ ही कई उपकरण जब्त
पुलिस ने युवक के घर से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, कागज एवं नोट तैयार करने में काम आने वाले उपकरणों को जब्त किया है. पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली नोटों को खपाने का प्रयास कर रहा है. टीआई ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी. इसके बाद एक टीम सिविल ड्रेस में बाजार में तैनात की गई. ये टीम इस बात की पतासाजी में गंभीरता से लगी हुई थी. इसी दौरान गुरुवार को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ढोंटी गांव में नकली नोटों की खेप लेकर आने वाला है।

आरोपी से पूछताछ, नेटवर्क सर्च कर रही है पुलिस
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा एक टीम उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के साथ ढोंटी गांव में भेजी गई, जहां संदेही के मिलने पर मौके पर ही पूछताछ की गई व तलाशी ली गई, तो उसके पास 100 एवं 200 रुपये के नकली नोट मिले। आरोपी ने अपना नाम चिन्टू उर्फ दिनेश साकेत पिता अयोध्या साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी बनौली (खुटार) थाना बैढ़न का रहने वाला बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से नकली नोट बनाने की सामग्री बरामद की. सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया “आरोपी से पूछताछ की जा रही है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इसमें और कौन लोग शामिल हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading