सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। सरई पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया है। सरई थाना अंतर्गत कि एक 22 वर्षीय युवती ने थाना सरई आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 अगस्त 2024 को रात करीबन 09.00 बजे घर पर मै और मेरी बूढी दादी थी मेरी दादी अपने कमरे मे सो रही थी। मै अपने कमरे मे टी बी देख रही थी तभी मेरे कमरे मे अचानक मेरे गांव का 28 वर्गीय युवक मेरे कमरे मे आया और मेरा मुंह दबा लिया मै चिल्लाने की कोशिश की पर चिल्ला नहीं पाई उक्त युवक ने मुझे धमकी दिया की अगर चिल्लाओगी तो तुमको जान से मार दूंगा मुझे डरा कर मेरे साथ जबरजस्ती बलात्कार किया इसके बाद मैं किसी तरह खुद को छुड़ाकर दरबाजा खोल कर बाहर आई तो इतने मे वहा से वह युवक वहां से भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर धारा 64,332 (बी), 351 (3) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना मुखविर से सूचना मिली की आरोपी अपने गृह ग्राम मे घुमते हुए दिखाई दिया है जो पुलिस की टीम गठित कर तत्परता से जाकर घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, कमलेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक हरिभजन सिंह आरक्षक बबलू यादव, अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे स्कूल संचालक वाहन मालिक को धोखा देना चालक को पड़ा महंगा, मैहर से कार बरामद