आमिर खान। इंदौर पुलिस की टीम ने रेल्वे स्टेशन व नेहरू पार्क में पहुंचकर, की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मॉक ड्रिल।इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है। इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अनिल कुमार मंडराह एवं बीडीडीएस प्रभारी निरीक्षक खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन पर जीआरपी व नेहरू पार्क पर वहां के स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा रेल्वे स्टेशन व नेहरू पार्क की सुरक्षा के संबंध में वहां के स्टाफ के साथ ही उपस्थित आम नागरिकों से भी संवाद किया गया और ऐसी विकट परिस्थिति आ जानें पर क्या करें और क्या न करे आदि बातों को समझाया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आगामी त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने निकाला संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयजी फैशन एकेडमी संस्था द्वारा फैशन एग्जिबिशन