सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। जिला अन्तर्गत ग्राम खजुरी में सरकारी विद्यालय मॉडल स्कूल खजुरी में आज एनम द्वारा टेबलेट खिलाने से कई बच्चियां बीमार हो गई है।जिसमें लगभग पचास छात्राएं अब तक जिला अस्पताल सीधी में एम्बुलेंस द्वारा पहुंचाई गई हैं।कई छात्राएं बेहोशी की हालत में हैं।अभी भी एम्बुलेंस द्वारा बीमार छात्राओं को माडल स्कूल से लाया जा रहा है।अलबेंडा जोल टेबलेट एनम और आगनवाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा खिलाने के थोड़ी देर बाद एक एक कर छात्राओं की तबियत बिगड़ी और अब तक पचास से ज्यादा छात्राएं ज़िला अस्पताल में उपचाररत हैं।इस घटना से विद्यालय, अस्पताल सहित समूचे छेत्र में अफरा तफरी मची हुई है।इस घटना की ख़बर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सभी विद्यार्थियों के अभिभावक ज़िला अस्पताल सीधी में पहुंच रहे है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोने-चांदी के जेवरात सहित गुमे बैग मिलने से फरियादी के चेहरे में दिखी मुस्कान जिला सिंगरौली क्षेत्र थाना बैढ़न चौकी खुटार अवैध मादक पदार्थ 370ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार