सिंगरौली। जिले के सरई में एक मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी और मरीज के परिजनों के बीच बहस हो रही है. इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच की बात कही है। सिंगरौली में एंबुलेंस पायलट ने मरीज से मांगे रुपए सिंगरौली में एंबुलेंस पायलट ने मरीज से मांगे रुपए सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एंबुलेंस कर्मचारी और मरीज के परिजनों के बीच बहस हो रही है. लोगों का दावा है कि एबुलेंस कर्मचारी और ड्राइवर ने मरीज को अस्पताल ले जाने के बदले परिजनों से रुपए मांगे हैं. इसके बाद रुपया नहीं देने पर वह मरीज को बीच सड़क में उतारकर रवाना हो गए. वहीं अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। एंबुलेंस के कर्मचारियों पर 1 हजार रु मांगने का आरोप सोशल मीडिया में वायरल हुआ एक वीडियो सिंगरौली जिले का है. महिला साजापानी गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी है. विजय कुमार के मुताबिक, ” पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था. इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर द्वारा सीएचसी सरई से जिला ट्रॉमा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया गया. रेफर के बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा बैढ़न ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी रोक कर एंबुलेंस के कर्मचारी व पायलट ने परिजनों से 1000 रुपयों की मांग की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में तीन महिलाएं सहित 97 युवाओं ने किया रक्तदान 8वें वेतन को लेकर बड़ा अपडेट, कर्मचारी पेंशनरों के लिए खुशखबरी