इंदौर । प्रदीप चौधरी। इंदौर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, मुख्यमंत्री बतौर प्रभारी मंत्री बैठक में हुए शामिल, इंदौर के विकास कार्यों को लेकर बैठक में हुई विस्तृत चर्चा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिले की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट और कई विधायक तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डा. मोहन यादव,मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री यादव ने पहली बार प्रभारी मंत्री के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता की और इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान इंदौर के विकास कार्यों पर एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें पश्चिमी बायपास, अहिल्या पथ, मेट्रोपॉलिटिन सिटी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से, एलिवेटेड कॉरिडोर, मास्टर प्लान, मेट्रो रूट और सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में कई जनप्रतिनिधि और अफसर भी शामिल हुए, जिन्होंने शहर के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने इंदौर के विकास को लेकर उठाए गए कदमों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम के 22 जोन के CSI और दरोगा ने रात को काम बंद कर थाने का घेराव किया देश प्रदेश की बड़ी खबरें…