इंदौर। आमिर खान। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सनव्वर पटेल एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आये और विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले खातीवाला टैंक स्थित ख्वाजा सुल्तान मोरी वाली दरगाह पर आयोजित लंगर कार्यक्रम में बतौर खास मेहमान शिरकत की। मुझ नाचीज़ इस्सु पठान के घर भी और मुझ नाचीज़ को वार्ड अध्यक्ष इस्माइल खान के द्वारा भाजपा सदस्य बनाया, और मोरी दरगाह वा मेरे निवास पर साफा बांधकर हारफ़ूलों के साथ सनव्वर पटेल का इस्तक़बाल किया। इसके बाद वार्ड 73 में भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। यहां. सबसे पहले जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष रेहान शेख को मोबाइल से ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वरिष्ठ नेता महफूज़ पठान, फिर मोरी वाली दरगाह कमेटी के सदर इस्माइल खान, तुकोगंज नियाज़ अली सरकार कमेटी के अशफाक गोलू, एमजी रोड ख्वाजा का तकिया कमेटी के अकबर अहमद, साजिद गुड्डू, साजिद अंसारी, इक़बाल अज्जु,असद खान, नौशाद खान, सैय्यद शाहिद अली, फैसल इब्राहिम मेमन, इस्सु पठान व ज़्यादातर वक़्फ कमेटी के अध्यक्ष को सदस्यता दिलाई। वार्ड 73 माणिकबाग क्षेत्र में 4 स्थानों पर वार्ड 63 संयोजक इस्माइल खान द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान रखा गया था। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे।

पूर्व महामंत्री को अस्पताल देखने पहुंचे पटेल

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सनव्वर पटेल इंदौर आये तो अरबिंदो अस्पताल में इलाज करवा रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री अकरम खान को देखने पहुंचे। उन्होंने अकरम खान के हालचाल जाने। सनव्वर पटेल ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से इलाज की जानकारी भी ली। उन्होंने परिजनों से इलाज के लिए चिंता नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, अरबिंदो अस्पताल में अच्छे से इलाज होता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेहान शेख, महफूज़ पठान आदि मौजूद थे

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading