इंदौर। आमिर खान।। 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव की शुरुआत आज से पूरे देश के साथ इंदौर में भी हो गई है। विश्व प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर ध्वज पूजन किया और सवा लाख मोदक का भगवान को भोग लगाया। आशीष सिंह, कलेक्टर इस अवसर पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर वासियों को श्री गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं और मंदिर के विस्तारित कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शहर में विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गणेश उत्सव के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में गणेश पंडाल लगाए जाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने और पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के बिगड़ते ट्रेफिक व्यवस्था इन्दौर नगर निगम में पिछले दिनों 100 करोड़ से भी अधिक का घोटाला सामने आया