नर्मदापुरम ।।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोहागपुर सेशन कोर्ट ने एक हैरातअंगेज में फैसला सुनाया हे,जहां पर जज ने खुद श्रीराम चरित मानस की चौपाई सुनाकर आरोपी को तथास्तु कहा.

नर्मदापुरम में एक अनोखा  मामला सामने आया जो की जिसे आप सुनकर  हैरान रह जाएंगे। दरअसल, 5 साल की बच्ची के रेप और हत्या करने के मामले में सगे मामा के बेटे पर अपराध साबित हो गया था। आरोपी ने जज से फांसी देने की मांग की। इसके बाद जज ने उसे श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुना कर फांसी की सज़ा सुनाई…

क्या था पूरा मामला….

दरसल यह पूरा मामला नर्मदापुरम के शोभापुर कस्बे का है।       जहां 25 दिसंबर 2021 को हुई दुष्कर्म हत्या घटना की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके चौबे कर रहे थे। आरोपी ममेरे भाई के द्वारा 5 साल की मासूम नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर हत्या की थी। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।

जज से खुद ही आरोपी ने मांगी फांसी की सज़ा
जब अपराध साबित हो गया, बुधवार को एडीजे सुरेश कुमार चौबे सजा सुनाने जा रहे थे। तभी जज ने आरोपी से पूछा कि कुछ कहना चाहते हो क्या? इसका जवाब देते हुए आरोपी ने कहा कि उसे फांसी दे दी जाए। इसके बाद जज ने भरे कोर्ट रूम में श्रीराम चरितमानस के किष्किंधा कांड की चौपाई सुनाई          ‘अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥      इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधे कछु पाप न होई।। वहीं जज साहब ने कहा कि तुम्हें तो फांसी की सजा भी कम होगी।

 श्रीराम चरितमानस चौपाई का क्या है मतलब….

इस चौपाई में तुलसी दास जी कहते हैं कि जब भगवान राम ने सुग्रीव के बड़े भाई बालि को वाण मार दिया तो बालि ने सवाल किया था। तब उसने पूछा था कि उन्होंने छिपकर बाण क्यों चलाया। इसका जवाब देते हुए भगवान बालि को समझाते हुए कहते हैं कि छोटे भाई की पत्नी, बहन की बेटी, और पुत्रवधु पर कुदृष्टि डालने वाले व्यक्ति का वध भी कर दिया जाए तो उसे पाप नहीं लगता….

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि किसी निर्दोष, मासूम या अबोध बच्ची से रेप अपने आप में ही रेयर टू रेयरेस्ट घटना है। जिस पर सक्त कार्यवाही और सजा का प्रावधान है…..

आपकी क्या राय है इस ख़बर पर , कमेंट बॉक्स कर दे जानकारी.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading