इंदौर।। मीनाक्षी सेवा समिति और यादव समाज संस्कार समिति के संयुक्त तत्वावधान में भागीरथ पुरा में गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। मीनाक्षी सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम सोनी ने बताया की पर्यावरण संरक्षण एवम् संवर्धन के हित को ध्यान में रखकर ये कार्यशाला आयोजित की गई। यादव समाज संस्कार समिति के दीपक यादव ने बताया की 125 बच्चों ने मिट्टी के गणेश की प्रतिमा बनाई। मीनाक्षी सेवा समिति सचिव निशा पंडित ( कवयित्री उज्जैन, आर्यवृत भृगुऋषि जोशी ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष) ने बताया की ये कार्यशाला पिछले तीन सालों से आयोजित करते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह आयोजित की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जब आरोपी ने मांगी फांसी, जज ने चौपाई सुनाकर कहा- तथास्तु… शहडोल जिले के ब्यौहारी रेंज के बोदारी गांव के कुएं में मृत अवस्था मे मिला बाघ