विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली । उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर संदिग्ध हालत में मादा तेंदुए का शव मिला है। तेंदुआ का पोस्टमार्टम करने के बाद वन विभाग ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। धमोखर बफर के सकरिया बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक RF 104 में जिस स्थान में वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली थी वहाँ घटना स्थल पर टाईगर के पगमार्क के निशान मिले है। साथ ही घटनास्थल पर लैपर्ड को घसीटने के निशान भी मिले है। पोस्टमार्टम के दौरान भी टाईगर के द्वारा मारे जाने के लक्षण दिखाई दिए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिप्रा तट पर हुआ सीएम के पिता का अंतिम संस्कार नगर पंचायत के खिलाफ न्यायालय में दायर हुई याचिका