प्रदीप चौधरी। । इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र में लाखों रुपए की जमीन पर पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने ही कब्जा किया हुआ है और जब भी वह शिकायत करने या जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाता है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है तथा विभिन्न जगहों पर शिकायत करने के बाद भी जब किसी तरह का कोई निराकरण नहीं हुआ तो पीड़ित ने महात्मा गांधी को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

कमलेश चोकसे , पीड़ित

इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में पीड़ित कमलेश चौकसे की लाखों रुपए की जमीन पर उनके ही परिजन नरेंद्र चोकसे सहित अन्य लोगों ने कब्जा किया हुआ है , और जब भी पीड़ित कमलेश चौहान चौकसे उसे जमीन पर किसी तरह का कोई निर्माण कार्य या अन्य काम करने के लिए जाता है तो वहीं पर रहने वाले कमलेश चौकसे के परिजन नरेंद्र चौकसे सहित अन्य लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है वहीं कमलेश चौकसे के द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी संपत्ति पर एक बोर्ड लगाया था लेकिन उसे रातों-रात उखाड़ कर फेंक दिया गया और उनकी जमीन पर उनके ही परिजन नरेंद्र चोकसे के द्वारा ट्रैक्टर व अन्य सामान रखकर कब्जा किया जा रहा है और इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने हातोद थाने के साथ ही हातोद तहसील पर भी की है लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई आला अधिकारियों के द्वारा नहीं की गई है अतः विभिन्न जगहों पर शिकायत करने के बाद भी जब किसी तरह का कोई निराकरण नहीं हो रहा है तो उसी के चलते पीड़ित कमलेश चौकसे के द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है ,साथ ही उनका कहना है कि मैंने न्याय दिलाने वाले थाना प्रभारी और तहसील पर मौजूद अधिकारियों को शिकायती आवेदन दे दिया लेकिन उनके द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और उसी के चलते आज महात्मा गांधी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है फिलहाल जिस तरह से कमलेश चौकसे के द्वारा अनूठे तरीके से न्याय की गुहार लगाई गई है , उसके बाद अब देखना होगा कि पुलिस और तहसील में पदस्थ अधिकारी किस तरह से आगे कार्रवाई करते हैं ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading