सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली । इंटक सिंगरौली के महासचिव पुष्पराज सिंह ने संगठन के पूर्व निष्काशित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कहा है कि इंटक संगठन के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। जो गलत एवं विधिविरूद्ध है। उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र सिंह विष्ट और उनके सहयोगियों द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से संगठन के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं। जो विधिविरूद्ध है और न्यायालय के आदेश की अवहेलना के श्रेणी में आता है। इसलिए वर्तमान में संघ के रजिस्टर्ड पदाधिकारी एनसीएल में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। विष्ट द्वारा 25 जून को औद्योगिक न्यायालय रीवा में रजिस्टार के विरूद्ध याचिका दायर किये थे। जिसमें न्यायालय के द्वारा 31 जुलाई को श्री विष्ट के विरूद्ध आदेश पारित किया गया था। जबकि राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ पंजीयन क्रमांक 6376 सिंगरौली के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 31 जुलाई को संविधान के अनुसार विधिवत निर्वाचन कराया गया था। जहां पुष्पराज सिंह को महासचिव एवं रामप्रताप सिंह को इंटक सिंगरौली का अध्यक्ष चुना गया था। तद्मपरांत पंजीयक व्यावसायिक संघ भोपाल द्वारा 19 जून 2024 को पदाधिकारियों का नाम सूचीबद्ध किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खोले गये रिहंद बांध के पांच और ओबरा बांध के चार गेट बिजली का करंट लगने से युवक की मौत