सिंगरौली पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से 32 मोबाइल समेत 3 लाख रुपए एवं किराना सामान बरामद किया है। सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। शहर में बीते दिनों एक दुकान से चोरी हुई थी. इसकी शिकायत मोरवा थाने में दुकानदार ने की थी. मोरवा थाना की पुलिस ने 5 दिन के भीतर चोर गिरोह को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया. इन चोरों के पास से पुलिस ने 32 नग मोबाइल समेत किराना सामान एवं 3 लाख 10 हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं. सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर चोरी के घटनाक्रम के साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। किराना दुकान में घुसे चोर, मोबाइल भी चुराएबता दें कि इसी माह 26 अगस्त को विकास गुप्ता ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया था कि चोरों द्वारा सांईं नगर मेढौली स्थित उसकी किराना दुकान में सेंधमारी की गई. बिक्री हेतु रखा हुआ किराना का सामान एवं 25 नग मोबाइल चोरी कर ले गये. इसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की. थाना प्रभारी मोरवा ने टीमें बनाकर आरोपियों की विभिन्न जगहों पर तलाश की. विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 अगस्त को सुबह आदर्श गंगा स्कूल के पास से चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोर गैंग का एक सदस्य अभी फरार है पकड़े चोर लोकनाथ बसोर, पंकज बसोर, राजू बसोर, राजकुमार बसोर हैं. एक बाल अपचारी को भी घेराबंदी कर पकडा गया. पूछताछ के दौरान इन चोरों ने मोरवा छट घाट की पहाड़ी के ऊपर चट्टानों के बीच में छुपाकर रखे गये 32 नग मेाबाइल, किराना सामान के साथ ही नगदी बरामद की गई. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस चोर गिरोह का एक और सदस्य सूरज उर्फ भारत बसोर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिजली का करंट लगने से युवक की मौत संविदाकार की जमानत याचिका डीजे कोर्ट से खारिज- NCL दो डायरेक्टर्स पर सीबीआई की नजर