ब्यूरो प्रमुख के लाडले बेटे ने श्रीकृष्ण का किया भव्य प्रदर्शन सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीजिले के सिहावल तहसील अंतर्गत चमरौहा ग्राम में जिला ब्यूरो प्रमुख श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसके लाडला बेटा शिवाय पाण्डेय ने भव्य प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। दिन भर मंदिर में भजन कीर्तन चले, जहां दिन में महिला मंडल के द्वारा भजन किए गए। वहीं शाम को पुरूष मंडल के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। पिछले कई दिनों से जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। मंदिर परिसर को बलून, फ्लावर और लाईटिंग से आकर्षक साज सज्जा की गई थी जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी थी। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इसके अलावा शनिदेव मंदिर आवासीय परिसर करूणा भवन में बनाए गए भगवान श्रीकृष्ण के लिए झूला लगाया गया और श्रद्धालुओं ने उनको झूलाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती की गई, मटकी फोड़ भव्य कार्यक्रम रखा गया। समापन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने जहरीली शराब पकड़ी. पत्नी की ऑखों के सामने पति ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस