उज्जैन। बड़नगर पुलिस ने 05 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब पकड़ी। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र मे लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच लीटर ज़हरीली शराब पकड़ी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नटराज टाकिज के पास सफेद रंग की प्लास्टिक कैन में शराब लेकर खड़ा हुआ है और कहीं जाकर बेचने के लिए। आरोपी अनवर उर्फ अन्नु पिता हुसैन (उम्र 40 साल) निवासी मोहनपुरा बड़नगर के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक केन में करीवन 05 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ़ थाना बड़नगर पर आबकारी एक्ट के तहत् केस दर्ज किया गया। आरोपी का पूर्व में भी कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही, थाना बडनगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सतेन्द्र चौधरी प्र.आर.हेमराज खरे, आर. संदीप बामनिया, म.आर. ज्योति हाड़ा, सै. अमर सिंह, सै. औंकार लाल की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वडोदरा मंडल के आईटीए ब्रिज संख्या 561 पर जल जमाव के कारण प्रभावित ट्रेने जिला ब्यूरो प्रमुख के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव