इंदौर। मोहम्मद शाहिद।

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव

आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम “MD ड्रग्स” अवैध मादक पदार्थ (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 लाख रूपये) जप्त ।

आरोपी के द्वारा इंदौर सहित आसपास के जिलों में भी मादक पदार्थ की तस्करी करना किया स्वीकार ।

क्षेत्र में मादक पदार्थों की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन करने के दौरान खजराना टीम को संदिग्धो व गुंडा निगरानी बदमाशों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति स्टार चौराहा के पास मादक पदार्थ सहित पकड़ा गया जो मादक पदार्थ की तस्करी करता है जिस पर थाना खजराना द्वारा कार्यवाही करते हुये, घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिसने पूछताछ पर अपना नाम (1) शोएब अली उम्र 24 साल निवासी हाजी मदनी बाग कॉलोनी खजराना इंदौर का होना बताया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 15 ग्राम “MD ड्रग्स” अवैध मादक पदार्थ मिला।जिसके संबंध में पूछते अन्य सहयोगियों के साथ
मादक पदार्थ का विक्रय इंदौर के खजराना इत्यादि स्थानों पर करना बताया। जिससे रिमांड लिया जाकर पूछताछ जारी है।

आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम “MD ड्रग्स” अवैध मादक पदार्थ (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 लाख रुपए) जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading