इंदौर। न्याय नगर सुखलिया उद्यान स्थित मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती,गणेशजी, कार्तिकेय और नंदी की आलौकिक मूर्तियों की स्थापना की गई हे.त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वैदिक आचार्यों के मार्गदर्शन में वेदों और शास्त्रों के अनुरूप शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी धार्मिक प्रक्रियाओं शोभायात्रा,पंचांग कर्म पूजन,मंडल पूजन,विभिन्न अधिवासो,अभिषेक,महाआरती को संपन्न कराया गया.कार्यक्रम उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया.एक विशेष कार्यक्रम के तहत न्याय नगर के बुजुर्गो का परिवार द्वारा पूजन और आरती का कार्यक्रम भी रखा गया था.कई क्षण ऐसे आए जब परिवार जन बड़े भावुक हो गए. सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया एवमभगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण की मंगल कामनाएं की तथा प्रभु से सुख,शांति,समृद्धि,आरोग्य का आशीष प्रदान करने का आह्वान किया.कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,विधायक रमेश मेंदोला,पार्षद मनोज मिश्रा,दिनेश जोशी,दीपक शर्मा,नीतू सिंह बेस आदि ने भी भाग लिया. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रधानमंत्री पद चुनाव में विशेष आमंत्रित सदस्यों को मतदान से रोकने पर गहमागहमी शतरुपा जायसवाल की दरियादिली,स्कूली बच्चो को पैसे देकर पुरुसकृत।