सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीकलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला अचानक जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डो का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल पूछने के बाद चिकित्सकों को साफतौर से अल्टीमेटम देते हुये कहा है कि यदि यहां के भर्ती मरीजों को प्राईवेट हॉस्पिटल में रेफर किया तो संबंधित चिकित्सकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कलेक्टर ने एसडीयू वार्ड, डायलिसिस यूनिट, शिशु गहन चिकित्सा कक्ष, एसएनसीयू वार्ड नेत्र चिकित्सालय वार्ड, बर्न यूनिट, सीटी स्केन, ब्लड स्टोरेज, फिजियो थैरेपी वार्डो, पैथालॉजी वार्ड, अर्थोपैडिक वार्ड का निरीक्षण करने के पश्चात मौके पर उपस्थित सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में इतनी अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध है, साथ ही उपचार से संबंधित मशीने उपकरण भी मौजूद है, ऑपरेट करने वाले चिकित्सक उपलब्ध है। इसका पूरा लाभ आम जनमानस को दिया जाये। किसी भी मरीज को अनायास रूप से प्राईवेट हॉस्पिटलों में रेफर न करें। जिस प्रकार की चिकित्सालय से संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्थाएं जिला चिकित्सालय में उपलब्ध है। इस प्रकार के उपकरण प्राईवेट हॉस्पिटलों में नही मिलेगा।कलेक्टर ने आम जनमानस से भी अपील किया है कि जिला चिकित्सालय में सर्व सुविधायुक्त उपकरण है। इसका लाभ उठाएं। वही भर्ती मरीजों से मिलकर उनको प्रदान की जाने वाली चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों का समुचित ईलाज करें। सभी डॉक्टर अपने समयानुसार ओपीडी सहित वार्डो में उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने गहन शिशु कक्ष का भी अवलोकन किया। जिसमें बच्चो को दी जाने वाली ऑक्सीजन मशीनों की जानकारी तथा बच्चों के भर्ती की संख्या अन्य की जानकारी ली गई। वही सीटी स्केन कक्ष का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किये। जिसमें बताया गया कि आयुष्मान कार्ड वालो एवं बीपीएल कार्डधारियों का नि:शुल्क सीटी स्केन किया जाता है। साथ ही सामान्य मरीजों से निर्धारित फीस ली जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि आम जनमानस के सुविधा के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क में तैनात किये गये कर्मचारी बराबर बैठे। साथ ही डॉक्टरो से भी अपेक्षा किया कि भर्ती मरीजों से सौहार्द पूर्ण बात करेंगे। यह भी निर्देशित किया कि यदि अनावश्यक रूप से किसी भी मरीज को प्राईवेट हॉस्पिटल में रेफर किया जाता है। जहां संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाही की जायेंगी। वही महिला वार्ड में भर्ती मरीजो को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उलब्ध कराने के निर्देशित किये। भ्रमण के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एनके जैन, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह अन्य मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्लाजा को गिराने की वसूली अधिकारियों से हो-व्यापार मंडल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य अमले को कलेक्टर ने लगाया फटकार